फतेहपुर में युवक ने छह साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, रो-रोकर पीड़िता ने सुनाई आपबीती
फतेहपुर में युवक ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म।
फतेहपुर में युवक ने मासूम को हवस का शिकार बनाया है। इस पर पीड़िता ने रो-रोकर आपबीती सुनाई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
फतेहपुर, अमृत विचार। जिले में मां के साथ खेत में गई छह साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को रो-रोकर आपबीती सुनाई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला खेत में काम करने के लिए बेटी को लेकर गई थी। महिला खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान बेटी खेलते-खेलते पास के खेत में चली गई। इसी दौरान कुछ देर बाद महिला ने बेटी के चीखने की आवाज सुनी।
मौके पर जाकर देखा तो लहुलुहान हालत में बच्ची पड़ी थी। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। पीड़िता ने रो-रोकर परिजनों को आपबीती सुनाई है। परिजनों ने खखरेरू थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
