उप्र: कोरोना काल में 20 अगस्त से विधानसभा सत्र, तैयारियों पर हुआ मंथन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोरोना महामारी के बीच 20 अगस्त से शुरू हो रहे विधान सभा सत्र को बुलाने की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को बैठक की। जिसमें प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे भी शामिल रहे। कोरोना महामारी के दौरान विधानसभा सत्र की …

लखनऊ। कोरोना महामारी के बीच 20 अगस्त से शुरू हो रहे विधान सभा सत्र को बुलाने की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को बैठक की। जिसमें प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे भी शामिल रहे। कोरोना महामारी के दौरान विधानसभा सत्र की अवधि के समय संचालन के साथ-साथ सदन के वातानुकूलन एवं अन्य विद्युत संबंधी यंत्रों के विषय में सावधानी पर विचार हुआ।

संसदीय कार्य मंत्री द्वारा निर्णय लिया गया कि विषम परिस्थितियों में विधान सभा सत्र को बुलाने के लिए मण्डल दल के अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं से भी विचार- विमर्श किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री द्वारा सदन का विस्तृत दौरा किया गया। साथ ही लाॅबी, सहित अन्य जगहों की व्यवस्था, साउंड सिस्टम आदि को ठीक करने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। संसदीय कार्य मंत्री द्वारा बैठक में कर्मचारियों को हिदायत दी गई कि कोरोना महामारी के प्रोटोकाल को सुनिश्चित किया जाए।

संबंधित समाचार