बरेली: जमानत पर आए आरोपी ने तमंचा तान किशोरी से किया दुष्कर्म
बरेली,अमृत विचार। कुछ दिनों पूर्व जमानत पर छूटकर आए आरोपी युवक ने तमंचा तानकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता के कमरे में उसे अकेला देखकर घुस आया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। तब उन्होंने इसका विरोध किया और …
बरेली,अमृत विचार। कुछ दिनों पूर्व जमानत पर छूटकर आए आरोपी युवक ने तमंचा तानकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता के कमरे में उसे अकेला देखकर घुस आया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। तब उन्होंने इसका विरोध किया और पुलिस से शिकायत करने की बात कहीं। इस पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी क्राइम से की है।
संजयनगर की रहने वाली महिला ने बताया कि मंगलवार की रात 9 बजे के लगभग वह अपने दामाद के कमरे में थी। इसी बीच उसी मकान में रहने वाला एक किरोयदार का रिश्तेदार उनके कमरे में घुस गया और उनकी 14 साल की बेटी पर तमंचा तानकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दबंग के जाने के बाद सारी बात मां को बताई। मां ने विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कहीं तो वहां पर हंगामा मच गया। आरोपी उल्टा उन्हीं पर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाने लगा और जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने बारादरी पुलिस से इसकी शिकायत की तो लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनीं। बुधवार को महिला बेटी को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची और एसपी क्राइम से मामले की शिकायत की। एसपी क्राइम ने बारादरी पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
