लखनऊ: माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न, आलोक दोबारा बने प्रदेश अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को राजधानी लखनऊ के एपीसेन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। यह चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप सिंह सरल और सहायक चुनाव अधिकारी एसपी सिंह ने संपन्न कराया। इस दौरान प्रदेश से आए कई माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं सुबह से शुरू हुए इस चुनाव का नतीजा शाम को 4 बजे घोषित किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। 

निर्वाचित प्रदेश मंत्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम सबकी सहमति से सम्पन्न हुआ। जिसमें आलोक सिंह चौहान को पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुना गया, अवधेश बहादुर सिंह और शैलेश चौहान उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा मुकेश सिंह सिकरवार महामंत्री, संतोष कुमार सिंह प्रदेश मंत्री (लखनऊ), उमेश चन्द्र गुप्ता प्रदेश मंत्री (मथुरा) बनाए गए। वहीं शैलेंद्र गिरी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, वहीद अहमद, रवींद्र कुमार त्रिपाठी संयुक्त मंत्री के रूप में निर्वाचित किए गए। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ: वनवासी छात्रों के लिए बनेगा 40 कमरे का Hostel, साढे़ चार करोड़ रूपये आएगी लागत  

संबंधित समाचार