बरेली में चार संक्रमितों की मौत, 118 पॉजिटिव निकले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ों के साथ मरीजों की मौतों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। बुधवार को जहां 118 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं चार संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1190 तक पहुंच …

बरेली,अमृत विचार। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ों के साथ मरीजों की मौतों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। बुधवार को जहां 118 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं चार संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1190 तक पहुंच गई है। इसके साथ मौतों की संख्या भी 65 हो गई है। कोरोना संक्रमण फैलने से स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों की नींद उड़ गई है।

बुधवार को फरीदपुर के व्यापारी, पीलीभीत पूरनपुर के एक व्यक्ति समेत चार संक्रमित लोगों की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि फरीदपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की 19 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनका इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा था। फरीदपुर की 45 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है। महिला मंगलवार को पॉजिटिव निकली थी।

इसके साथ पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग को 27 जुलाई को पीलीभीत में जांच कराने पर संक्रमण होने की पुष्टि हुई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिले के कोविड एल-3 अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार को उनकी मौत हो गई। वहीं शाहजहांपुर के बकसुरिया निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट 28 जुलाई को पॉजिटिव आई थी। गम्भीर हालात में उन्हें बरेली के कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को उनकी मौत हो गई।

पीलीभीत के एसीएमओ व उनकी पत्नी संक्रमित, खलबली मची
कोरोना स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को भी निशाना बना रहा है। पीलीभीत में तैनात एसीएमओ और उनकी पत्नी भी बुधवार को कोरोना संक्रमित मिली हैं। ट्रूनॉट से हुई जांच में दोनों की पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। एसीएमओ लंबे समय से सीएमओ कार्यालय में ही कामकाम निपटाते रहे हैं। ऐसे में कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ से लेकर यहां तैनात कर्मियों की टेंशन बढ़ गई है। पता चलने पर सीएमओ सीमा अग्रवाल दोपहर बाद कार्यालय नहीं पहुंची। वहीं, सीएमओ कार्यालय को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।

संबंधित समाचार