Video:  सपा नेत्री डिंपल यादव को ओम बिरला ने दिलाई लोकसभा सदस्य की शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) की नेत्री डिंपल यादव ने लोकसभा के सदस्य के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण की। अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरु करते ही लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह से डिंपल को शपथ दिलाने के लिए बुलाने को कहा। इसके साथ ही डिंपल ने तीसरी बार लोकसभा की सदस्य ग्रहण की। 

डिंपल यादव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से हाल में हुए उपचुनाव में विजय होकर संसद में पहुंची है। यह सीट समाजवादी पार्टी के प्रमुख रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई थी। डिंपल यादव मुलायम सिंह यादव की बहू तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी है। सपा नेता डिंपल यादव इससे पहले कन्नौज से 2012 और 2014 में भी समाजवादी पार्टी के टिकट से लोकसभा सदस्य के रूप में चुनकर संसद पहुंची थी। 

ये भी पढ़ें : 'दलाल, गोबर, कीचड़, पत्तलचट्टे, चप्पलचट्टे', चुनावी बयार में सपा की मीडिया सेल ने अपनाए ये हथकंडे

संबंधित समाचार