अयोध्या : भारतीय भाषाओं के उन्नयन पर हुई भाषण प्रतियोगिता

अयोध्या : भारतीय भाषाओं के उन्नयन पर हुई भाषण प्रतियोगिता

अमृत विचार, अयोध्या। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण व हिन्दी भाषा एवं प्रयोजनमूलक व क्षेत्रीय भाषा केन्द्र के संयोजन में प्रचेता भवन में सोमवार को भारतीय भाषाओं में भारतीयता के तत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के अन्तर्गत भारतीय भाषाओं के उन्नयन पर प्रकाश डाला। सिंधी अध्ययन केन्द्र के निदेशक प्रो. आरके सिंह और  हिन्दी भाषा एवं प्रयोजनमूलक के समन्वयक डाॅ. सुरेन्द्र मिश्र ने भारत, भारतीय एवं भारतीयता पर अपने विचार रखे।

सिंधी अध्ययन केन्द्र के सलाहकार ज्ञान प्रकाश टेकचदांनी ने भारतीय भाषा के समन्वय पर जोर दिया।छात्र-छात्राओं में खुशी सिंह, शुभम कन्नौजिया, मृत्युन्जय मिश्र, रवि चौरसिया, निलेश द्विवेदी, अंशु वर्मा, आकाश मिश्र, सुमित मिश्र ने विचार रखे। निर्णायक की भूमिका डा. सुुमन लाल, डा. चन्द्रशेखर सिंह व डा. प्रत्याशा मिश्रा ने निभाई। संचालन डा. अंकित मिश्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डा.सुरेन्द्र मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रो. तुहिना वर्मा, प्रतिभा, अनुराग सिंह, सरिता पाठक व शालिनी पाण्डेय मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जिले की गौशालाओं में नहीं है सर्दी से बचाव के इंतजाम