अयोध्या: शैक्षिक भ्रमण पर निकले परिषदीय विद्यालय के छात्र, मंदिरों का किया दर्शन
अमृत विचार, तारुन, अयोध्या। शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय घूरीटीकर के 48 छात्रों के शैक्षिक दल ने रविवार को प्रधानाध्यापक डॉ. विवेक चौधरी के मार्गदर्शन में अयोध्या के विभिन्न घाटों का भ्रमण किया। नयाघाट पर लता मंगेश्कर चौक के अलावा बच्चों ने नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी का दर्शन किया। महाराणा प्रताप की प्रतिमा के बारे में जाना।
कम्पनी गार्डेन व गुप्तारघाट की सैर की। खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह की स्वीकृति से भ्रमण पर निकले छात्रों ने सूरजकुंड को देखा। दशरथ महल के साथ कैंट में तोप, बंदूक के बारे में जानकारी हासिल की। सैनिकों के साथ फोटो खिंचवाई।
इसके अलावा अयोध्या रेलवे स्टेशन पर जाकर बच्चों ने टिकट प्रणाली, रेल डाकघर, रेल इंजन, रेल पुलिस आदि के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि ओंकार नाथ गुप्त, सहायक अध्यापक रुद्र नारायण पांडेय व शिक्षामित्र राकेश सिंह भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या : वैक्सीन की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित किये गए स्वास्थ्य कर्मी
