बाराबंकी: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, साथी गंभीर
अमृत विचार, बाराबंकी। सोमवार की रात हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में पिकअप और मोटर साइकिल में हुई भिड़ंत से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके साथी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। सोमवार की रात बीजापुर निवासी मोहनलाल पुत्र राम अवतार 36 वर्ष अपने साथी नरौली निवासी धर्मराज पुत्र भगवती प्रसाद उम्र 30 साल मोटर साइकिल से सुबेहा रोड पर जा रहा था।
जैसे ही वह शिवराज पुर चौराहे पर पहुंचा। सामने से आ रही पिकप से टकरा गया।जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।जहां मोहन लाल की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: लूट के संदिग्ध आरोपी की पुलिस पिटाई से मौत, परिजनों किया हंगामा
