बरेली: मूक-बधिर किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं सुनी तो एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मूकबधिर नाबालिग किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन सुनवाई नही होने पर उसने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: भाजपा में मेयर और पार्षद सीटों के लिए बंपर आवेदन

थाना शीशगढ़ के एक गांव में रहने वाला एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ 25 नवंबर को एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। वह इसकी शिकायत करने थाना शीशगढ़ क्षेत्र की बंजरिया चौकी पर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के साथ मिलीभगत कर रिपोर्ट को चेंज करा दिया और उसे वहां से भगा दिया। कार्यवाही ना होने पर मंगलवार को पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: रुहेलखंड विवि में बनाया जाए ‘हैपीनेस सेंटर’-आनंदीबेन पटेल

संबंधित समाचार