देश में कोरोना के 4.46 लाख से अधिक नमूनों की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस कोविड-19 के 4,46,642 नमूनों की जांच की गई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 29 जुलाई को देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए 4,46,642 नमूनों की जांच की गई और इसके …

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस कोविड-19 के 4,46,642 नमूनों की जांच की गई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 29 जुलाई को देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए 4,46,642 नमूनों की जांच की गई और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 1,81,90,382 हो गई है।

देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या 1,321 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 52,123 नये मामले सामने आये हैं जिससे अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,83,792 हो गयी है। देश भर में फिलहाल संक्रमण के 5,28,242 सक्रिय मामले हैं।

संबंधित समाचार