गौतमबुद्धनगर : आईटीबीपी अधिकारी के आवास पर तैनात जवान की संदिग्ध अवस्था में मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गौतमबुद्धनगर। जिले के सेक्टर-23 में रहने वाले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के वरिष्ठ अधिकारी के आवास पर तैनात एक जवान की सोमवार देर रात को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की सूचना पाकर आईटीबीपी के कई अधिकारी सेक्टर-24 थाने में पहुंचे। सहायक पुलिस आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि आईटीबीपी में तैनात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आनंद स्वरूप सेक्टर-23 में रहते हैं।

उनके आवास पर आईटीबीपी कांस्टेबल नितिन कुमार (34) तैनात थे। सोमवार देर रात को अत्यंत गंभीर हालत में नितिन कुमार को उनके दोस्त ने नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि कैलाश अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार आईटीबीपी जवान की मौत ब्रेन हैमरेज के कारण हुई है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच : ट्रक और टाटा सूमो की भिड़ंत में चार घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

नोएडा में आग का तांडव : झुग्गी बस्ती में लगी भीषण, 24 से अधिक झुग्गियां जलकर राख, कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू
ताजमहल के दीदार को पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, पत्नी Jeanette D. Rubio संग खिचवाई खूबसूरत तस्वीर
लखनऊ में फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री योगी, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी, पीड़ितों को दिया मदद का पूरा भरोसा
बदायूं में बड़ा हादसा, वॉटर पार्क में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत, केयरटेकर गिरफ्तार 
'यूनिवर्सिटी है, स्कूल नहीं!' लखनऊ विश्वविद्यालय में ड्रेस कोड के खिलाफ सड़क पर लेटे छात्र, कुलपति और प्रशासन के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा