प्यार का इजहार पड़ा महंगा! वैलेंटाइन डे पर लखनऊ में गुलाब के दाम तीन गुना, गुलदस्ते 1000 तक पहुंचे
लखनऊ, अमृत विचारः वेलेंटाइन डे पर इजहार-ए-इश्क ने गुलाब और गुलदस्ते महंगे कर दिए। 20 रुपये में बिकने वाले गुलाब के दाम तीन गुना तक बढ़कर 60 रुपये प्रति पीस तक पहुंच गए। पीला, सफेद, पिंक जिनेलिया, टाटा रोज और सुपर रोज तो 60 से 80 रुपये तक में खरीदा गया। वेलेनटाइन डे पर गुलाब ही नहीं गुलदस्ता भी खूब इतराया, सामान्य दिनों में 100–300 रुपये में बिकने वाला गुलदस्ता 500 से 1000 रुपये तक में बिका। 60 रुपये में बिकने वाले सन फ्लावर की कीमत 120 से 150 रुपये तक पहुंच गई। हजरतगंज के फ्लोरिस्ट शुभम ने बताया कि अविवाहित जोड़ों से लेकर दंपति तक ने लाल गुलाब को प्राथमिकता दी।
2.png)
वेलेंटाइन डे पर पर बाजार भी सजे दिखे। केक और चॉकलेट की दुकानों पर भी दिनभर युगलों की भीड़ रही। बेकरी पर हार्ट-शेप केक और चॉको लावा केक की विशेष मांग रही। जेजे बेकर्स के मैनेजर ने बताया कि वैसे तो सभी डिजाइन के केक बिके, लेकिन दिल के आकार वाले केक की मांग सबसे अधिक रही। विवाहित लोग भी पत्नी के लिए ऐसे केक ले गए। रानीगंज स्थित गिफ्ट शॉप के संचालक प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 150 रुपये से 1500 रुपये तक के चॉकलेट गिफ्ट पैक खरीदे गए। वैलेंटाइन डे स्पेशल गिफ्ट हैम्पर 500 रुपये से 2000 रुपये तक में बिके। युवाओं में चाकलेट की मांग अधिक रही।
4.png)
लव बर्ड्स रहे व्यस्त
वैलेंटाइन वीक के दौरान नए प्रेमी जोड़े खासे व्यस्त रहे। फूलों के बंच और गुलदस्तों की बुकिंग पहले से कराई थी। व्यापारियों का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी वैलेंटाइन डे पर बिक्री अच्छी रही।
3.png)
पार्कों में प्रेमी युगल जुटे तो प्राणि उद्यान की दंपतियों ने सैर
वेलेंटाइन डे मनाने के लिए प्रेमी जोड़े शनिवार को राजधानी के बेगम हजरत महल, महावीर पार्क, जनेश्वर मिश्रा और गुलाब पार्क सहित कई पार्कों में नजर आए। इस दौरान जोड़ों ने गुलाब के फूल और उपहार देकर अपने प्यार का इजहार किया। इस दिन को मनाने के लिए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में प्रेमी जोड़े के साथ दंपति बच्चों के साथ जू की सैर करते नजर आए।
