रमजान की तैयारियां जोरों पर: लखनऊ में मौलाना फिरंगीमहली ने मांगी सेहरी-इफ्तार में बिजली-पानी और सफाई की गारंटी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: रमजान की तैयारियों को लेकर शनिवार को ऐशबाग ईदगाह में मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक की। इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फिरंगीमहली की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रमजान के दौरान सफाई, बिजली आपूर्ति और सुरक्षा के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया।

मौलाना खालिद रशीद ने बताया कि 18 फरवरी को चांद हो जाएगा तो उसी रात से तरावीह शुरू हो जाएगी और पहला रोजा 19 फरवरी को होगा। मौलाना ने ईदगाह के अलावा शहर की सभी मस्जिदों के आसपास सफाई सफाई कराने और इफ्तार, तरावीह व सेहरी के समय बिजली आपूर्ति सुचारु रखी जाए। सहरी के समय पानी की अतिरिक्त पानी की आपूर्ति भी करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि तरावीह की सबसे बड़ी जमात जामा मस्जिद ईदगाह में 7:45 बजे रात से होगी। इसमें कुरान के पांच पारे सुनाए जाएंगे, जिसके लिए सुरक्षा और सफाई की व्यवस्था की जाए। ऐशबाग, बिल्लौचपुरा, अकबरी गेट, नक्खास, मौलवी गंज, गोलागंज, अमीनाबाद, कसाई बाड़ा, मछली मुहाल, हुसैनाबाद, डालीगंज, खदरा, खुर्रम नगर और अन्य मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में भी व्यवस्था न हो। मौलाना ने अवाम से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी के बहकावे में भी आने की अपील की।

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने संपूर्ण व्यवस्था गत वर्ष की अपेक्षा और बेहतर कराने का आश्वासन दिया।एडीसीपी पश्चिम धनंजय सिंह ने कहा कि शांति कायम रखने के लिए टीमों का भी गठन किया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञान चन्द्र गुप्ता, एडिश्नल चीफ मेडिकल अधिकारी एमएच सिद्दीकी, सिविल डिफेन्स के चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा, एसीपी सेन्ट्रल, एसीपी बाजार खाला, एसीपी चौक, लेसा, जल संस्थान और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

संबंधित समाचार