प्रयागराज संगम में प्रवाहित की गईं अजित पवार की अस्थियां, विमान दुर्घटना में हुई थी मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां रविवार को संगम में प्रवाहित की गईं। उनके पुत्र जय पवार ने विधि-विधान से अस्थि विसर्जन किया। इस दौरान परिवार के सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता भावुक नजर आए। परिवार चार्टर्ड फ्लाइट से बारामती से प्रयागराज पहुंचा था। जय पवार पिता की अस्थियों का कलश लेकर नंगे पैर एयरपोर्ट से बाहर आए।

एयरपोर्ट से संगम तक लंबा काफिला घाट पहुंचा, जहां भाजपा और राकांपा के कई नेता भी मौजूद रहे। राकांपा की युवा इकाई राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी तक 'अस्थि कलश यात्रा' निकाली गई थी। 12 राज्यों से गुजरने के बाद यात्रा का समापन संगम में परिवार की उपस्थिति में हुआ। धीरज शर्मा ने इसे समर्थकों के लिए भावुक क्षण बताते हुए कहा कि अजित पवार राष्ट्रीय स्तर की बड़ी राजनीतिक शख्सियत थे। 

गौरतलब है कि 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड विमान दुर्घटना में अजित पवार का निधन हो गया था। हादसे में दो पायलट, एक महिला क्रू मेंबर और एक सुरक्षाकर्मी समेत कुल पांच लोगों की मौत हुई थी। विमान लैंडिंग से पहले रनवे पर गिरकर आग की चपेट में आ गया था। उनके निधन के बाद पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म