संभल : अदालत से भाग रही महिला ने दो पुलिसकर्मियों को काटकर किया घायल, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दरोगा पर किया हमला, वर्दी पर लगी नाम की पट्टी उखाड़ी, मानसिक रूप से कमजोर महिला को कोर्ट में किया गया था पेश

चन्दौसी (संभल),अमृत विचार। मानसिक रूप से कमजोर महिला को अदालत में पेश करना पुलिस को उस समय भारी पड़ा जब उसने सीजेएम न्यायालय से भागने की कोशिश की। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उनको काट लिया तथा एक दरोगा पर हमला कर दिया। हालांकि आरोपी महिला को पकड़ लिया गया। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। मामले को लेकर  घंटेभर तक अदालत परिसर में हंगामा होता रहा।

मंगलवार को बहजोई पुलिस मानसिक रूप से कमजोर एक महिला को यहां सीजेएम कोर्ट में पेश करने के लिए लाई थी। पुलिस के साथ वह चुपचाप चली आई। एसएसआई अजीत सिंह व महिला पुलिसकर्मी चंदा चौधरी उसे सीजेएम न्यायालय तक ले गए, लेकिन कुछ देर बाद ही पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़ाकर महिला भागने लगी।  पुलिस ने उसका पीछा किया। न्यायालय के गेट पर तैनात पुलिस उपनिरीक्षक एसपी सिंह व महिला पुलिसकर्मी राखी व मोनिका ने उसे रोका तो उसने पुलिसकर्मी राखी की उंगली व मोनिका की कलाई में काट लिया। दरोगा एसपी सिंह पर हमला कर उनकी नेम प्लेट तोड़ डाली। इस दौरान न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया।

आरोपी महिला को पुलिस ने पकड़कर कोर्ट गेट के पास बनी कोठरी में बैठा दिया। जबकि दोनों महिला पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया । पुलिस के अनुसार, महिला का उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा था।  उपचार के दौरान ही महिला वहां से भाग निकली थी। इसकी सूचना अस्पताल कर्मचारियों ने पुलिस को दी। सोमवार को पुलिस ने शहर में एसबीआई शाखा के पास महिला को पकड़ लिया और थाने ले आई। मंगलवार को महिला को न्यायालय में पेश कर मानसिक अस्पताल भेजा जाना था। उससे पहले ही वह सीजेएम न्यायालय से भागने का प्रयास कर रही थी।महिला अपना नाम नहीं बता पा रही है

ये भी पढ़ें :  FIH Nations Cup 2022 : आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारत की नजरें जीत की हैट्रिक पर

संबंधित समाचार