बरेली: खेलते समय छत से गिरी मासूम, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार,हालत नाजुक 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फरीदपुर में खेलते समय छत से गिरने से 8 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोगों ने उसे आनन-फानन में  फरीदपुर के  सीएचसी सेंटर में भर्ती कराया। मासूम की हालत नाजुक बताई जा रहीं है। 

फरीदपुर थाना  क्षेत्र के लाइन पार मठिया की रहने वाली आरू (8) की दादी रामवती ने बताया कि मंगलवार देर शाम बच्चे छत पर खेल रहे थे। तभी अचानक से आरू छत से नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी पाते ही परिवार के लोगों ने बच्ची को फरीदपुर सीएचसी ले गए। बच्ची की हालत ज्यादा सीरियस होने पर बरेली जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें : बरेली: जंगली कुत्तों के झुंड ने किया 8 साल के बच्चे पर हमला, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार