जब अर्जुन मुंडा ने राज्यसभा में कुछ कह दिया ऐसा... हंसी नही रोक पाए राज्यसभा के सदस्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फाइल फोटो

नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को उस समय सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक पाए जब जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि वह अर्जुन हैं तथा अर्जुन एवं एकलव्य का संवाद एक नए तरीके से प्रारंभ होगा। उन्होंने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संदर्भ में यह बात कही।

यह भी पढ़ें- समान नागरिक संहिता लागू करने की लोकसभा में उठी मांग, इससे देश में सभी नागरिकों के साथ एक जैसा व्यवहार किया जा सकेगा

उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मनोज कुमार झा ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संबंध में जब पूरक सवाल पूछा तो मुंडा ने यह बात कही। राजद सदस्य ने अपना सवाल पूछते हुए कहा कि एकलव्य शब्द प्रताड़ना और बहिष्कार का प्रतीक है और अगर इस विद्यालय का नाम बिरसा, फूले या पेरियार के नाम पर होता तो बेहतर होता।

इस पर मुंडा ने कहा, ‘‘ जो हमारी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है, जो हमारे ग्रंथ हैं, उसके अनुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का नामाकरण किया गया है। वैसे-मैं अर्जुन हूं, इस नाते मैं कह सकता हूं कि अर्जुन-एकलव्य का संवाद अब नए तरीके से प्रारंभ हो रहा है।’’ मुंडा की इस टिप्पणी पर सदन में मौजूद कई सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक सके। 

यह भी पढ़ें- Video: शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत, बिहार विधानसभा में BJP का हंगामा, आग बबूला हुए CM नीतीश 

संबंधित समाचार