समान नागरिक संहिता लागू करने की लोकसभा में उठी मांग, इससे देश में सभी नागरिकों के साथ एक जैसा व्यवहार किया जा सकेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्यदेव पचौरी ने संसद में समान नागरिक संहिता का मुद्दा उठाया और कहा कि इससे देश में सभी नागरिकों के साथ एक जैसा व्यवहार किया जा सकेगा।

पचौरी ने लोकसभा में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में समान नागरिक संहिता को लागू करने की सख्त ज़रूरत है। उनका कहना था किस कानून की वकालत देश के कई बड़े नेताओं ने की है और संविधान की प्रस्तावना में भी देश में सभी धर्मों के लोगों के साथ एक समान व्यवहार की बात कही गई है।

उन्होंने कहा कि देश में सभी धर्मों के नागरिकों के सम्मान और उनका साथ एक जैसा व्यवहार हो, इसके लिए समान नागरिक संहिता को लागू किया जाना चाहिए। पचौरी ने कहा कि यह मुद्दा नया नहीं है बल्कि इसी संसद में इस व्यवस्था को लागू करने के बारे में पहले भी कई बार मांग की जा चुकी है और देश के प्रतिष्ठित नेताओं ने इस मुद्दे को उठाया है। 

ये भी पढ़ें : तमिलनाडु में उदयनिधि के 'उदय' की चर्चा गर्म, विपक्ष ने कहा-वंशवाद की राजनीति 

संबंधित समाचार