Arjun Tendulkar Century : अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी डेब्यू में ठोका शतक, पिता के रिकॉर्ड की बराबरी की

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

रणजी ट्रॉफी में गोवा का मुकाबला राजस्थान से खेला जा रहा है और यह अर्जुन का डेब्यू मुकाबला है

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में कमाल कर दिया है। अर्जुन ने गोवा के लिए अपना डेब्यू करते हुए शानदार शतक जड़ दिया है, अर्जुन ने 179 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के जड़े। इस तरह उन्होंने अपने पिता सचिन तेंदुलकर के डेब्यू मैच में बनाए गए शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सचिन ने 11 दिसंबर, 1988 को अपने डेब्यू मैच में शतक जड़ा था। बता दें कि रणजी ट्रॉफी में गोवा का मुकाबला राजस्थान से खेला जा रहा है और यह 23 साल के अर्जुन का डेब्यू मुकाबला है।

सचिन ने भी रणजी डेब्यू में जड़ा था शतक
बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने भी अपने रणजी डेब्यू मैच में शानदार शतक जड़ा था और उस वक्त ऐसा कमाल करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। सचिन तेंदुलकर ने 1988 में रणजी में मुंबई की ओर से डेब्यू करते हुए 100 रनों की पारी खेली थी, जबकि अर्जुन ने डेब्यू मैच में 112 रनों की नाबाद पारी खेलकर पिता का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

आईपीएल में मुंबई से खेलते हैं अर्जुन
इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। लेकिन अर्जुन को अबतक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई ने उन्हें रिटेन किया था। रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट से पहले अर्जुन तेंदुलकर खास ट्रेनिंग ले रहे थे। विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह जूनियर तेंदुलकर को खुद क्रिकेट का ककहरा सीखा रहे थे।

 

ये भी पढ़ें :  क्या FIFA World Cup Final के बाद संन्यास लेंगे लियोनेल मेस्सी? क्रोएिशया को हराने के बाद दिया बड़ा बयान

संबंधित समाचार