कांगो में बाढ़ और भूस्खलन ने के कारण 141 लोगों की मौत, बहुत खराब हालात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किंशासा। अफ्रीकी देश कांगो की राजधानी किंशासा के बाहरी जिलों में सोमवार देर रात से मंगलवार तड़के तक भारी बारिश होने के कारण बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 141 लोगों की मौत हो गई। यह आंकड़ा स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार देर रात सार्वजनिक किया है।

 किंशासा प्रांतीय जन स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार भारी बारिश के कारण 141 लोगों की मौत हो गई, जबकि 38,787 घर बाढ़ की चपेट में आ गए। वहीं लगभग 280 घर ढह गए।

अधिकारियों ने किंशासा को बंदरगाह शहर मटादी से जोड़ने वाले एनएच-1 को नुकसान होने की भी बात कही है। यह व्यस्त मार्ग है और इसके कारण मोंट-नगाफुला जिलों का सम्पर्क टूट गया है।

ये भी पढ़ें:- चिली के जंगलों में लगी आग, 46 घर जलकर राख... 184 लोग बेघर

 

संबंधित समाचार