बाराबंकी: 245 ग्राम स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमृत विचार, बाराबंकी। सफदरगंज थाने की पुलिस ने बुधवार को एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उसके पास से 245 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक वह हिस्ट्रीशीटर होने के साथ-साथ मादक द्रव्यों की तस्करी में भी संलिप्त है। वहीं उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 22 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
सफदरगंज थाने के पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अनिरुद्ध लोनिया पुत्र मुन्नू लोनिया निवासी प्यारेपुर सरैया थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को उस समय धर दबोचा जब वह 245 ग्राम स्मैक लेकर जा रहा था। वहीं पुलिस अब उससे इस स्मैक का स्रोत पता करने के लिए पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने अनिरुद्ध के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया है। बता दें की इससे पहले भी उसके खिलाफ लगभग दो दर्जन संगीन अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें बाराबंकी के अलावा अयोध्या जिले में दर्ज मुकदमे भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- बाराबंकी: पुआल के ढेर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
