बरेली: सफाई करते समय कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव केशपुर में तैनात सफाई कर्मी की अचानक सफाई करते हुए मौत हो गई। सफाई कर्मी के बेटे धीरज ने पुलिस को बताया कि उनके पिता केशपुर गांव में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे और उन्हें फोन पर सूचना मिली की उनके पिता गांव के ही सरकारी स्कूल के पीछे सफाई कर रहे थे तभी उनकी अचानक मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद वह तत्काल मौके पर पहुंचे।

पुलिस को पहले ही गांव के लोगों ने सूचित कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि मृतक सफाई कर्मी तेजपाल ग्राम लक्ष्मीपुर गोटिया कर्मचारी नगर थाना इज्जत नगर बरेली का रहने वाला था। अचानक उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच हुआ है।

यह भी पढ़ें- बरेली: वैक्सीनेशन सेंटर पर सन्नाटा, एक दिन में दो लोगों को लग रही वैक्सीन

संबंधित समाचार