बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सड़क पर जा रहे एक बच्चे को तेजी से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल लाते समय बच्चे की रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बारादरी थाना क्षेत्र में सैटेलाइट बस स्टैंड के पास आज सुबह लगभग 11 बजे सड़क पर जा रहे एक 12 वर्षीय बच्चे को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें- बरेली: पति ने किया पत्नी को बदनाम, पिटाई से तंग महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पास में ही स्थित पुलिस चौकी पर दुर्घटना की सूचना दी। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

डॉक्टर ने उसे अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। शाम तक बच्चे के परिजनों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बताया जा रहा  है  बच्चा सड़कों पर घूम कर कबाड़ा इकट्ठा करता था। आज सुबह कबाड़ा इकट्ठा करने के लिए ही जा रहा था इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया। फिलहाल पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: इमरजेंसी में हो रहा निजी अस्पताल रेफर का खेल, अब टीम करेगी निगरानी

संबंधित समाचार