यूपी के शिक्षा विभाग में सालों से इंतजार कर रहे अधिकारियों को मिला एसीपी का लाभ, अब इन अधिकारियों को भी मिलेगा लाभ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। यूपी के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सालों इंतजार करने के बाद आखिरकार एसीपी का बुधवार को लाभ दिया गया है। इस संबंध में शासन से आदेश भी जारी कर दिया गया है। एसीपी का लाभ मिलने के बाद यूपी के पीईएस एसोसिएशन के अध्यक्ष कौस्तुभ कुमार ने अमृत विचार से बातचीत में कहा देर से ही सही लेकिन अधिकारियों के लिए आज का दिन बहुत ही खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि इससे काफी हद तक अधिकारियों की अब निराशा दूर होगी। बता दें कि इससे पहले पीईएस एसोसिएशन की ओर से जोर से शोर से अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर मुद्दा उठाया गया था, कई बार इसको लेकर शासन स्तर पर वार्ता भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला था। यहां तक अपर शिक्षा निदेशक बेसिक रही ललिता प्रदीप ने पहल करते हुए जोर दिया, लेकिन तत्कालीन अपर मुख्य सचिव रही आराधना शुक्ला ने फाइल पर अपनी मोहर लगाने से इनकार कर दिया  था जिसके बाद प्रक्रिया अटक गई थी। इससे विभाग के पीईएस अधिकारियों में काफी नाराजगी भी देखने को मिली थी। हाल ही में बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग का एक ही प्रमुख सचिव और शिक्षा महानिदेशक होने बाद एसीपी की प्रक्रिया में तेजी आ सकी है। 

डीडीआर पद पर भी 21 को मिला प्रमोशन
शिक्षा विभाग में डीडीआर पद पर भी 21 अधिकारियों को प्रमोशन मिल गया है। हालांकि अभी इसका परिणाम जारी नहीं किया गया है। शासन से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही इसकी घोषणा की जायेगी। बता दें अभी हाल ही में प्रमुख सचिव माध्यमिक और बेसिक दीपक कुमार की ओर से बैठक की गई थी। 

95 बैच के अधिकारियों को इंतजार
शिक्षा विभाग में अभी 95 बैच के अधिकारियों को प्रमोशन का इंतजार है। उम्मीद है कि जल्द ही इनको भी लाभ मिल सकेगा। शासन की ओर से अमृत विचार को मिली ताजा जानकारी के मुताबिक जल्द ही फाइलें चलाई जायेंगी। ताकि जो भी कमी हो उसे पूरा किया जा सके। इसके साथ ही 8700 और 7600 पे ग्रेड वाले अधिकारियों को भी एसीपी का लाभ दिया जायेगा। 

इन्हें मिला एसीपी का लाभ

प्रथम एसीपी का लाभ पाने वाले अधिकारियों में सुशील कुमार सिंह, अरूण कुमार, संजय कुशवाहा, सुनील दत्त, रामेश्वर प्रसाद पाल, धमेन्द्र सक्सेना, राम करन यादव, तौलेराम मौर्या का नाम शामिल है। वहीं द्वितीय एसीपी का लाभ पाने वाले अधिकारियों में शेर सिंह वरूण, जय प्रताप सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, उमा नाथ , संजीव कुमार सिंह, मसीहुज्जमा सिद्दीकी, पुष्पा कुमारी, राम किशोर, मनोज कुमार, संजय कुमार, ममता अग्रवाल का नाम शामिल है। वहीं प्रथम और द्वितीय एसीपी का लाभ पाने वाले अधिकारियों में तिलक सिंह राजपूत, शेफाली प्रताप, जीवेन्द्र सिंह ऐरी, राघवेन्द्र सिंह का नाम शामिल है। 

कोट.......... 

PS
विभाग में जो भी अधिकारी प्रमोशन के पात्र हैं उसके लिए प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी, एक विभागीय प्रकिया है, जिसे पूरा होना में थोड़ा समय लग ही जाता है। (दीपक कुमार आईएएस प्रमुख सचिव बेसिक और माध्यमिक)

 

nK_H3s92AZSxEea1
मुझे व्यक्तिगत रूप से बहुत प्रसन्नता हो रही है। हमारे officers को देर से सही पर ACP का लाभ मिल गया है। ये शासन का सराहनीय कदम है। (ललिता प्रदीप वरिष्ठ अधिकारी सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश)

 

0521_sul_6
विभाग में अधिकारियों को काफी समय बाद एसीपी का लाभ मिला है, यहा प्रशंसनीय है। हमारी ओर से शुरू से मांग की जाती रही है कि एसीपी और प्रमोशन के जो भी पात्र अधिकारी हैं उनकों लाभ मिलना चाहिए। हमें प्रमुख सचिव और शिक्षा महानिदेशक सर का धन्यवाद करते हैं। (कौस्तुभ कुमार सिंह अध्यक्ष पीईएस एसोसिएशन) 

 

ये भी पढ़े:- सभी सुविधाओं से लैस होंगे यूपी के सरकारी विद्यालय, निजी स्कूलों को मिलने जा रही कड़ी टक्कर, 2025 तक लक्ष्य निर्धारित, शिक्षकों को दी मंत्री ने नसीहत

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज