बहराइच: प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का हुआ शुभारंभ, स्वागत कर रहे कांग्रेसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। कांग्रेस की अवध जोन की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को गेंदघर मैदान से शुरू हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दूबे की अगुवाई में कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा के साथ शहर का भ्रमण कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से गुरुवार को अवध जोन की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा शहर के ऐतिहासिक गेंदघर मैदान से शुरू हुई। 

यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दूबे ने किया। यात्रा गेंदघर से डिगीहा तिराहा, गुरुनानक चौक, छोटी बाजार होते हुए घंटाघर, छावनी चौराहा, चांदपुरा चौराहा, घंटाघर, पीपल तिराहा होते हुए शहीद स्मारक पहुंचकर समाप्त होगी। शहर के छोटी बाजार के साथ अन्य क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। 

तिरंगा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। इस दौरान जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा, शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल, शेख जकारिया शेखू, बाल मुकुंद शुक्ला, गीता सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, अमर नाथ शुक्ला, मुस्तकीम सलमानी, पप्पू समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:-देश की विभिन्न अदालतों में लंबित मामलों की संख्या पांच करोड़ के करीब पहुंची

संबंधित समाचार