पेरू में हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी, 30 दिन के लिए राष्ट्रव्यापी आपातकाल लागू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लीमा। पेरू के विभिन्न क्षेत्रों में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर 30 दिन के लिए राष्ट्रव्यापी आपातकाल लागू कर दिया गया है। रक्षा मंत्री अल्बर्टो ओटारोला ने कहा, “हम तोड़फोड़, हिंसा, राजमार्गों और सड़कों को जाम करने के मद्देनजर पूरे देश में आपातकाल की स्थिति घोषित करने पर सहमत हुए हैं।” 

Image

उन्होंने मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद बुधवार को कहा कि यह राष्ट्रीय पुलिस और सशस्त्र बलों को अराजक तत्वों और हिंसक प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि हिंसक विरोध के कारण देश के दक्षिण में सात लोग मारे गए हैं। इसे रोकने के लिए सरकार से एक सशक्त और आधिकारिक प्रतिक्रिया की आवश्यकता है।

 उन्होंने कहा कि आपातकाल की स्थिति अन्य संवैधानिक गारंटियों के बीच प्रदर्शन के अधिकार और आंदोलन की स्वतंत्रता को अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया है। उल्लेखनीय है कि पेरू में पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को 07 दिसंबर को हिरासत में लिए जाने के कारण देश में राजनीतिक अशांति फैल गयी है। प्रदर्शनकारी समय से पहले चुनाव और कैस्टिलो को रिहा करने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एंटोनियो गुटेरेस से की मुलाकात, भारत की जी-20 अध्यक्षता पर की चर्चा

संबंधित समाचार