रामपुर: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौत, रोडवेज ने मारी टक्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। रामपुर-बरेली सीमा पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गयी। मीरगंज पुलिस ने दोंनो शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बरेली भेज दिया। दोनों मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना रामपुर-बरेली जिलों की सीमा पर स्थित धनेली पूर्वी गांव के पास की है। बरेली जनपद के फतेहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मढोली निवासी 24 कपिल एवं 21 बर्षीय सुमन निवासी ग्राम चकदेह भगवतीपुर थाना शाही,बरेली दोनो बाइक द्वारा एक निजी अस्पताल में इंटरव्यू देने के लिए मुरादाबाद जा रहे थे।

दोपहर बारह बजे जैसे ही उनकी बाइक धनेली पूर्वी गांव के पास पहुंची तो उनकी बाइक  को रोडवेज ने बुरी तरह रौंद दिया। सूचना पाकर मीरगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी तथा रोडवेज बस व चालक को हिरासत में ले लिया। रोडवेज को मीरगंज थाने में खड़ा करवा दिया तथा दोनों घायलों को मिलक नगर के हाइवे स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी।अस्पताल पहुंचे दोनो मृतकों के परिजनों में चीखपुकार मच गयी। मीरगंज पुलिस ने दोनो मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बरेली भेज दिया। मृतक कपिल के भाई विशाल ने बताया कि कपिल  स्नातक करने के बाद आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। मृतका सुमन के भाई रामलाल ने बताया कि सुमन ने नर्सिंग की पढ़ाई पूर्ण कर मिलक के देवोत्तम हॉस्पिटल में जॉब की थी।वर्तमान में वह मिलक के बिलासपुर रोड स्थित श्रीमेश पांडेय हॉस्पिटल में जॉब कर रही थी।

बता दें कि वर्तमान में  हाइवे पर मरम्मत का कार्य चल रहा है।जिस कारण हाइवे वनवे कर दिया जाता है और दोनो दिशाओं से आवागमन करने बाले वाहन एक ही सड़क पर फर्राटा भरते हैं।पिछले दस दिनों में करीब एक दर्जन की मौत हो चुकी है तथा एक दर्जन से ज्यादा घायल हो चुके हैं। गुरुवार को भी युवक युवती की मौत कारण हाइवे पर चल रहे मरम्मत कार्य ही बना।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

संबंधित समाचार