बरेली: आग लगने से मची अफरा-तफरी, एक मवेशी की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गांव गहबरा के मझरा करौरा में एक घेर में आग लग गई, जिसमें एक मवेशी की जलकर मौत हो गई। साथ ही तीस किलो से ज्यादा इंजन के पाइप जलकर राख हो गए।

बता दें, गांव निवासी रामपाल मौर्य के घेर में अचानक आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई। लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए बाल्टियों से पानी भी डाला लेकिन जब तक आग बुझती तक तक घेर में बंधा एक मवेशी की जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन जब तक घेर पूरी तरह से जल चुका था। साथ ही घेर में रखा इंजन का पाइप भी जल गया। वहीं आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से शख्स की मौत, रोड क्रॉस करते समय हुआ हादसा

 

संबंधित समाचार