अयोध्या: अनुशासनहीनता व अनियमितता में ब्लॉक इकाई उपाध्यक्ष निलम्बित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई हैरिंग्टनगंज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रभारी ब्लॉक अध्यक्ष राम निहाल यादव को अनुशासनहीनता के आरोप में निलम्बित कर दिया गया है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने गुरुवार को बताया कि संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने और संघ के संविधान के विपरीत आचरण करने के साथ वित्तीय अनियमितता आदि आरोपों में यादव को निलम्बित किया गया है। 

जिलाध्यक्ष त्रिपाठी ने बताया कि एक जांच कमेटी गठित की गई है। जिसमें संतोष कुमार द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष व जय हिंद सिंह ब्लॉक अध्यक्ष अमानीगंज को जांच अधिकारी नामित किया गया है। दोनों को 15 दिन के भीतर आख्या उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि इसी के साथ मामले को जनपदीय कार्यसमिति की बैठक में  रखने के लिए जिला मंत्री डा. चक्रवर्ती सिंह को सूचीबद्ध करने के लिए कहा गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई शिक्षकों की लड़ाई को षड़यंत्र के तहत कमजोर करना चाहेगा तो वह कतई सफल नहीं हो पाएगा।

यह भी पढ़ें:-UP: योगी सरकार ने शहरों को ‘Safe City’ बनाने के लिए लगाए 5000 CCTV कैमरे

संबंधित समाचार