बरेली: 300 बेड अस्पताल में रहेंगे सिर्फ गंभीर लक्षण वाले मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की भी सांसें फूलने लगी हैं। ऐसे में गंभीर लक्षण वाले मरीजों को भर्ती करने के लिए 300 बेड अस्पताल का चयन किया गया है। वहीं, अस्पताल में पहले से भर्ती लक्षण विहीन कोरोना संक्रमित मरीजों से अस्पताल को …

बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की भी सांसें फूलने लगी हैं। ऐसे में गंभीर लक्षण वाले मरीजों को भर्ती करने के लिए 300 बेड अस्पताल का चयन किया गया है। वहीं, अस्पताल में पहले से भर्ती लक्षण विहीन कोरोना संक्रमित मरीजों से अस्पताल को अब खाली कराए जाने की कवायद जल्द शुरू होने वाली है।

सीएमओ डा.वीके शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के बढ़ते मरीजों में गंभीर लक्षण वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे मरीजों को भर्ती करने के लिए 300 बेड अस्पताल को चिन्हित किया गया है। बताया कि अभी तक इस अस्पताल के एक भवन में लक्षण विहीन मरीजों को भर्ती किया जा रहा है, जबकि दूसरे भवन में जांच कराने के बाद रिपोर्ट न आने तक मरीजों को क्वारंटीन किया जाता है। वहीं तीसरे भवन में सैंपल का कार्य किया जाता है।

बताया कि सैंपल का कार्य जल्द ही जिला अस्पताल में ही शिफ्ट होने वाला है। उसके लिए पिछले दिनों प्रशासन के अफसरों और 300 बेड अस्पताल के फ्लू कार्नर इंचार्ज ने निरीक्षण कर जगह भी चिन्हित कर ली है। वहीं मरीजों का सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटाइन किया जाएगा और तीसरे भवन में भर्ती लक्षण विहीन मरीजों को भी वहां से अलग स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। बताया कि अस्पताल में 200 से 250 गंभीर लक्षण वाले मरीजों को भर्ती किया सकेगा।

संबंधित समाचार