Hyundai की भी नए साल से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वाहन कंपनी हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor Company) उत्पादन की बढ़ती लागत के चलते अगले महीने से अपने सभी मॉडलों के दाम बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Hyundai से पहले वाहन क्षेत्र की बड़ी कंपनियां मसलन मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी, रेनो, किआ इंडिया और एमजी मोटर ने भी नए साल से वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है।

हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने बयान में कहा कि कंपनी ने बढ़ती लागत का बोझ खुद वहन करना जारी रखा है। हालांकि, अब वह लागत वृद्धि का कुछ बोझ ग्राहकों पर डालने जा रही है। 

एचएमआईएल के विभिन्न मॉडलों के लिए नई कीमतें जनवरी, 2023 से लागू होंगी। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि वह कीमतों में कितनी वृद्धि करेगी।

ये भी पढ़ें- Dassault Reliance के संयंत्र में बने पांच पुर्जे Rafale jet में लगाए जाएंगे

संबंधित समाचार