बरेली: बाजार में बिकने वाला हर सैनेटाइजर असली नहीं, रहें सावधान
बरेली,अमृत विचार। कोरोना काल में लोग पैसे कमाने के लिए लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। लोग नकली और खतरनाक सैनेटाइजर बेच कर मुनाफा कमा रहे हैं। जानकारी के अभाव में लोग इनका इस्तेमाल भी खूब कर रहे हैं। नकली सैनेटाइजरों से वायरस और वैक्टीरिया नहीं मर रहे हैं। वहीं, मिथेनॉल मिला होने …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना काल में लोग पैसे कमाने के लिए लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। लोग नकली और खतरनाक सैनेटाइजर बेच कर मुनाफा कमा रहे हैं। जानकारी के अभाव में लोग इनका इस्तेमाल भी खूब कर रहे हैं। नकली सैनेटाइजरों से वायरस और वैक्टीरिया नहीं मर रहे हैं। वहीं, मिथेनॉल मिला होने से जान का भी खतरा बना रहता है।
कोरोना काल में सैनेटाइजर का इस्तेमाल काफी हो रहा है। घर से लेकर कार्यालयों में तो लोग बार-बार हाथ सैनेटाइज कर रहे हैं। साथ ही इसकी बोतल अपने साथ लेकर चलने लगे हैं। बाजार में बढ़ती मांग को लेकर कुछ लोगों ने नकली सैनेटाइजर बनाकर बेचने शुरू कर दिए है। वहीं, औषधि प्रशासन की मानें तो अभी ऐसी कोई शिकायत या मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। मार्च और अप्रैल महीने में जरूर में सैनेटाइजर की मांग पूरी न होने पर कुछ लोग इसे ब्लैक में बेच रहे थे, तब लगातार छापामार कार्रवाई कर इस पर अंकुश लगाया गया था। जिले में चार कंपनियों को सैनेटाइजर बनाने का लाइसेंस मिलने के बाद अब शहर में सैनेटाइजर की कोई कमी नहीं है। यह आसानी से दुकानों पर उपलब्ध है।
असली-नकली को ऐसे पहचानें
लोगों को सैनेटाइजर की खरीदारी करते समय नकली और असली का ध्यान देना चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार ने सिर्फ आइसोप्रोफाइल एल्कोहल या एथेनॉल युक्त सैनेटाइजर को ही मंजूरी दी है। इसको ध्यान में रखकर ही सैनेटाइज की खरीदारी करना चाहिए। वहीं, कई लोग प्रोपेनॉल समेत दूसरी तरह की चीजें डाल सैनेटराइज बना रहे हैं। इसके अलावा कुछ में एल्कोहल का प्रतिशत काफी कम है, यह सभी बेअसर साबित होते हैं।
क्यों है मेथेनॉल वाला सेनेटराइजर खतरनाक
स्वास्थ्य एजेंसियों के मुताबिक मेथेनॉल एल्कोहल का एक ऐसा रूप है जो बहुत जहरीला होता है। मेथेनॉल का इस्तेमाल आमतौर पर रेसिंग गाड़ियों के ईंधन में और एंटीफ्रीज के तौर पर किया जाता है। मेथेनॉल इतना खतरनाक हो सकता है कि इसे त्वचा पर लगाने से यह सीधे स्किन के अंदर चला जाता है और गंभीर मामलों में जानलेवा भी हो सकता है। इसको हाथों पर लगाने से जहरीला प्रभाव फैल सकता है। यहां तक कि ऐसा एल्कोहल युक्त सैनेटाइजर को सूंघना भी खतरनाक सिद्ध हो सकता है।
