बरेली: जश्न-ए-हज की महफिल में कोरोना खात्मे की दुआ मांगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को सऊदी अरब में हज की रस्म अदा की गई। वहीं के लोगों ने हज के अरकान पूरे किए। बरेली हज सेवा समिति ने इस मौके पर जश्न-ए-हज की महफिल का आयोजन कर देश और दुनिया से कोरोना के खात्मे की दुआ मांगी। इस बार कोरोना के प्रकोप के चलते सऊदी …

बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को सऊदी अरब में हज की रस्म अदा की गई। वहीं के लोगों ने हज के अरकान पूरे किए। बरेली हज सेवा समिति ने इस मौके पर जश्न-ए-हज की महफिल का आयोजन कर देश और दुनिया से कोरोना के खात्मे की दुआ मांगी।

इस बार कोरोना के प्रकोप के चलते सऊदी सरकार ने बाहरी देशों के यात्रियों के हज यात्रा में शामिल होने पर रोक लगा दी थी। सिर्फ सऊदी के ही लोगों को हज करने की अनुमति दी थी। गुरुवार को 10 हजार लोगों ने हज के अरकान अदा किए। वहीं इस बार कोरोना महामारी के चलते बरेली मंडल के 1565 यात्री हज में शामिल नहीं हो सके थे। गुरुवार को सऊदी में हज होने पर मंडल के सभी हज यात्रियों ने अपने घरों में रहकर दुआ की।

वैसे हर साल बरेली हज सेवा समिति द्वारा हज वाले दिन जश्न-ए-हज प्रोग्राम का आयोजन किया जाता था। जिसमें बड़ी तादाद में लोग शामिल होते थे। इस पर कमेटी के चंद लोगों ने आवास विकास कॉलोनी स्थित बरेली हज सेवा समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अताउर्रहमान के घर पर जश्न-ए-हज की रस्म अदा की। खानकाहे निजामिया के सज्जादानशीन ￰मोहिउद्दीन पाशा मियां निजामी ने कोरोना से निजात के लिये दुआ की।

इस मौके पर हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी, हाजी शराफत खान, मोहसिन इरशाद, हाजी साकिब रजा खां, मोहम्मद अबरेज, मिर्जा शादाब बेग, आसिम मौजूद रहे।

संबंधित समाचार