जौनपुर: हर घर नल-जल योजना कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण
अमृत विचार, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विकासखंड के मोकलपुर गांव में चल रहे हर घर नल-जल योजना कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि ट्यूबवेल बोरवेल का कार्य पूरा हो गया है। वहीं ओवरहेड टैंक फाउंडेशन का कार्य चलता हुआ पाया गया। जिलाधिकारी ने वेलस्पन के मैनेजर के.के. तिवारी को निर्देशित किया कि जो भी कार्य कराए जा रहे हैं गुणवत्तापूर्ण हो, गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए।
वहीं जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाते हुए मार्च 2023 तक सारे कार्य पूर्ण कराएं। इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी मडियाहू लाल बहादुर, खंड विकास अधिकारी मड़ियाहूं, अधिशासी अभियंता जल निगम राजेश गुप्ता, सहायक इंजीनियर मणि भूषण, विकास सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - जौनपुर: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 46 लोगों के लिए गए सैंपल
