बरेली: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के सथरापुर प्लांट का टेंडर निरस्त

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। नगर आयुक्त ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सथरापुर प्लांट को चलाने वाला पुराना टेंडर निरस्त कर दिया है। प्लांट को संचालित करने के लिए फिर से देश भर से कंपनियों से नाम मांगे गए। हैदराबाद की कंपनी ने टेंडर भर कर अफसरों के साथ बैठक भी की है। प्रीबिड बैठक में कंपनी ने कुछ जानकारियां अफसरों से ली हैं। सथरापुर प्लांट के संचालन को लेकर नगर निगम सक्रिय हो गया है। कूड़ा निस्तारण के लिए लगाए जाने वाले प्लांट में मशीनरी लगाने के लिए नगर निगम ने काफी पहले टेंडर कर दिया था।

ये भी पढ़ें- बरेली: जमीन दिखाकर कराया इकरारनामा, 17.70 लाख रुपये हड़पे

सूत्रों ने बताया कि उस टेंडर को स्थानीय कंपनी ने हासिल किया था। उसके तहत एजेंसी को प्लांट चलाने के लिए एजेंसी को नगर निगम 14 करोड़ रुपये देता। नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने पुराने टेंडर को निरस्त कर दिया है। लगभग 15 दिन पहले नया टेंडर भी कर दिया। दो दिन पहले नगर निगम में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को चलाने के लिए नये टेंडर में शामिल हैदराबाद की एक कंपनी ने नगर निगम में आकर प्रीबिड मीटिंग में भी हिस्सा लिया। 

कंपनी ने अफसरों से कुछ जानकारियां लीं। अफसरों ने उनकी जिज्ञासा को शांत किया। नये टेंडर में निगम को पहले करोड़ों की राशि नहीं देनी होगी। शर्त के अनुसार एजेंसी अपने खर्चे पर ही प्लांट लगाएगी और जब कूड़े को प्रोसेस करेगी तब बिल लगाएगी, उस दौरान शर्त के अनुसार ही कुछ राशि कंपनी को दी जाएगी। नगर आयुक्त के इस कार्य से निगम को एकमुश्त राशि नहीं देनी होगी।

नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि सॉलिड वेस्ट प्लांट चलने से स्वच्छता की रैंकिंग में सुधार आएगा। टेंडर काफी पहले हो चुके हैं। इसलिए आचार संहिता लगने के दौरान भी कार्यवाही चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि बाकरगंज कूड़ा निस्तारण के लिए भी नया टेंडर किया जा चुका है।

यह है प्लांट की वर्तमान स्थिति
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का टेंडर हो जाने के बाद अगले साल तक प्लांट के चालू होने की उम्मीद है। पहले इसे जून में चालू करने की बात कही जा रही थी। यह तारीख दिसंबर हुई। अब लग रहा है कि प्लांट मार्च तक ही चालू हो पाएगा। तब तक नगर निगम में नया बोर्ड गठित हो चुका होगा।

भोपाल में लगे साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की तर्ज पर बरेली में भी सथरापुर प्लांट चलेगा। निगम ने इसके लिए बजट की मांग की थी, जो मिल चुकी है। लखनऊ हाईवे स्थित सथरापुर गांव में नगर निगम का नया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लग रहा है। जल निगम की निर्माण विंग यहां सिविल कार्य करा रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: कृषक उत्पादक संगठन के लिए आईवीआरआई में लगा प्रशिक्षण शिविर

 

 

संबंधित समाचार