Google पर Most Searched Asian Actress बनीं Katrina Kaif

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैटरीना कैफ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट में टॉप पर हैं। टॉप 10 लिस्ट में कैटरीना सातवें, आलिया आठवें और प्रियंका नवें स्थान पर हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ गूगल पर मोस्ट सर्च्ड एशियन अभिनेत्री बन गई हैं। गूगल ने हाल ही में टॉप 10 मोस्ट सर्च्ड एशियन्स की लिस्ट जारी की है। कैटरीना कैफ वर्ष 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली एशियन अभिनेत्री बन गई हैं।

ये भी पढ़ें:-'दुनिया कुछ भी कर ले, हम जैसे लोग जिंदा रहेंगे', पठान फिल्म विवाद पर आया SRK का बयान

कैटरीना कैफ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट में टॉप पर हैं। टॉप 10 लिस्ट में कैटरीना सातवें, आलिया आठवें और प्रियंका नवें स्थान पर हैं। लिस्ट में सबसे पहला नंबर दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस फाइव का है। इस बैंड के फैंस महज कोरिया में नहीं बल्कि दुनिया भर में फैले हुए हैं। 

दूसरे नंबर पर जंगकुक हैं, जो कि खुद बीटीएस बैंड के ग्रुप मेंबर हैं। तीसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हैं। चौथे पर जिमिन, पांचवें नंबर पर दिवंगत गायिका लता मंगेशकर और छठे नंबर पर साउथ कोरियन सिंगर लिसा है।

ये भी पढ़ें:-अयोध्या: पठान Film को लेकर भड़के महंत राजू दास, बोले- थिएटर में लगे पिक्चर तो फूंक दो, देखें VIDEO

संबंधित समाचार