बहराइच: अलग-अलग सड़क हादसों में श्रमिक समेत नौ घायल, तीन हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के कैसरगंज और मटेरा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घायलों में सीतापुर जनपद के श्रमिक भी शामिल हैं। यह सभी पानी टंकी निर्माण में लगे हुए थे। तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के भौखारा के पास बाइक पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे। बहराइच नानपारा मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पाकर मटेरा पुलिस मौके पर पहुंची तीनों घायलों को एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। तीनों घायलों की पहचान राममिलन पुत्र विष्णु, मोहित पुत्र विष्णु, आशीष पुत्र अज्ञात निवासी सीतापुर जनपद के रूप में हुई है। यह सभी जिले के बेंदूभार गांव में पानी टंकी पर मजदूरी करते हैं।

उधर कैसरगंज थाना क्षेत्र में देर रात कोनारी डाक बंगला के निकट कार व पिकप के बीच रात 10 बजे आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार बहराइच से लखनऊ की ओर जा रही थी तथा एक पिकअप लखनऊ से बहराइच की ओर आ रही थी। कोनारी डाक बंगले के निकट आमने-सामने टकरा गई। 

जिसमें कार में सवार शैलेंद्र प्रताप सिंह निवासी बहराइच व पिकप में सवार रज्जब अली व बबलू निवासी बहराइच  सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि सभी घायलों को चिकित्सा के लिए सीएचसी लाया गया है तथा गाड़ियों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-Video: UPPSC के अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, कृषि विभाग में होगी तैनाती

संबंधित समाचार