Farrukhabad Accident : पिकअप पलटने से एक की मौत, 12 घायल, इटावा बरेली हाईवे पर हादसों के कारण बन रहे गड्ढे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Farrukhabad Accident फर्रुखाबाद में पिकअप पलटने से एक की मौत हो गई।

Farrukhabad Accident फर्रुखाबाद के इटावा बरेली हाईवे पर गड्ढे में पहिया जाने से पिकअप पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए है।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। Farrukhabad Accident इटावा बरेली हाईवे के गड्ढे हादसों की वजह बन गए हैं। गुरुवार रात सेंट्रल जेल चौराहा के पास गड़ढे में पहिया जाने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 13 किसान घायल हो गए। सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीओ सिटी ने अस्पताल पहुंच कर घायलों की स्थिति देखी। उपचार के दौरान एक किसान की मौत हो गई। 12 का उपचार चल रहा है। सभी लोग मैनपुरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह जलालाबाद से मूंगफली का बीज खरीद कर लौट रहे थे।

 मैनपुरी जिले के थाना एलाऊ के गांव दलपुरा निवासी होम सिंह, किशोरपुर निवासी सुधीर, तेजपाल, बलवंत सिंह, दलपुरा निवासी धीरेंद्र, शिवराम, किशोरपुर निवासी जसवंत, नंदू, चंद्रप्रकाश, आनंद, प्रमोद कुमार अमलेश कुमार गुरुवार को पिकपअ से शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में मूंगफली का बीज खरीदने पिकअप से गए थे। बीज खरीद कर सभी लोग इटावा बरेली हाईवे होते हुए देर रात घर लौट रहे थे।

सेंट्रल जेल चौराहा के नजदीक एक पट्रोल पंप के पास सड़क पर गड्ढे में पिकअप का पहिया चला गया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। सेंट्रल जेल चौकी पुलिस  मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भिजवाया।

घटना की जानकारी पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति देखी। उपचार के दौरान घायल किसान चंद्रप्रकाश की मौत हो गई।  घटना की जानकारी से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। लोहिया अस्पताल आए परिजन शव देखकर रोते बिलखने लगे।

संबंधित समाचार