Kanpur Weather Today : तापमान में गिरावट होने से गुरुवार का दिन सबसे ठंडा, कल से और बढ़ेगी सर्दी
Kanpur Weather Today कानपुर में ठंड बढ़ती जा रही है।
Kanpur Weather Today कानपुर में तापमान में गिरावट होने से गुरुवार का दिन सबसे ठंडा रहा है। दिन और रात में तीन डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान में गिरावट आई है। दो दिन बाद चार डिग्री सेल्सियत तक तापमान लुढ़क सकता है।
कानपुर, अमृत विचार। इस सर्दी के मौसम में गुरुवार का दिन और रात सबसे ठंडी रही। बुधवार के मुकाबले सुबह और शाम तीन से भी ज्यादा डिग्री सेल्यिसय पारा लढ़क गया। हवा की गति भी साढ़े पांच किमी से अधिक रही, जिस वजह से दोपहर की धूप में भी लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
पिछले तीन दिनों में जो धूप में ज्यादा देर रह पाना मुश्किल हो रहा था, गुरुवार को ज्यादातर लोगों ने धूप में पूरी दोपहरी काटी। मौसम विभाग की माने तो शनिवार (कल) से ठंड और बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकत तापमान 22.6 और 8.0 डिग्री सेल्सियस तापमान न्यूनतम रहा। जो इस सर्दी का अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं पारा लुढ़कने के साथ ही 5.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने भी खूब तंग किया।
मौसम विभाग के डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार पारा धीरे-धीरे लुढ़कता रहेगा और जल्द ही अधिकतम तापमान 20 से भी कम और न्यूनतम तापमान पांच के करीब पहुंचेगा। यह स्थिति काफी ठंडी कर देने वाली होगी। इसलिए जरूरी है कि धीरे-धीरे लुढ़कते इस तापमान को गंभीरता से लें और ऊनी कपड़ों से नाता न तोड़ें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। गुरुवार को ऑफिस वर्क से जुड़े लोग भी मौका पाकर धूप सेकने के लिए दफ्तर से बाहर निकल रहे थे।
दिसंबर में कब कितना रहा तापमान
तारीख न्यूनतम अधिकतम
01 09.6 26.6
02 10.0 25.0
03 09.8 25.8
04 09.7 25.0
05 08.4 24.4
06 09.4 24.4
07 11.0 25.0
08 11.2 24.0
09 08.2 25.0
10 10.2 25.6
11 09.0 26.0
12 11.8 27.2
13 13.8 27.2
14 11.8 25.0
