Kanpur News : महापौर प्रमिला पांडेय फिर सरकारी गाड़ी पर हुईं सवार, केयर टेकर को वापस की थी चाबी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय सरकारी गाड़ी पर सवार हुईं है।

Kanpur News कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय ने सरकारी गाड़ी की चाबी लौटा दी थी। लेकिन काफी मान मनव्वल के बाद वह फिर सरकारी गाड़ी पर सवार हुईं है। उन्होंने केयरटेकर को चाबी वापस की थी।

कानपुर, अमृत विचार। मान मनव्वल के बाद आखिरकार महापौर प्रमिला पांडेय फिर सरकारी गाड़ी पर सवार सवार हो गयी हैं। विदाई समारोह के बाद महापौर ने बड़ा दिल दिखाते हुए केयर टेकर को गाड़ी की चाबी लौटा दी थी।  अब केयर टेकर के कहने और कार्यकाल बाकी होने पर फिर से वह सरकारी गाड़ी से चलने लगी है।

महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को 2017 को हुआ था। इस वजह से पांच साल का समय 12 दिसंबर 2022 को पूरा हो गया है। जिसके बाद मंगलवार को सदन में पार्षदों को बुलाया गया था। यह विदाई समारोह की तरह आयोजित किया गया। जहां महापौर ने मंच से जो बातें की उसमें साफ झलका की उनका सदन में इस कार्यकाल का आखिरी दिन था।

महापौर प्रमिला पांडेय भाजपा संघटन को एक अच्छा संदेश देना चाहती थी। इसी उद्देश्य के साथ मंगलवार को बैठक के बाद केयरटेकर को बुलाकर सरकारी गाड़ी वापस कर दी थी। लेकिन एक बार महापौर गाड़ी से नगर निगम आना जाना शुरू किया है।

संबंधित समाचार