हरदोई: गोवंश की मौत पर विधायक श्याम प्रकाश ने उठाए सवाल, सिस्टम के खिलाफ लिखा पोस्ट, पशुचिकित्साधिकारी को ठहराया जिम्मेदार
हरदोई। अपनी ही सरकार पर सवाल उठाने वाले भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने फिर अपने फेसबुक अकाउंट पर सरकार की नाकामी गिना डाली, लेकिन सोसल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट की पुष्टी अमृत विचार नहीं करता है। विधायक श्याम प्रकाश ने सोसल मीडिया पर गौशालाओं में हर दिन हो रहे गोवंशों की मौतका खुलासा करते हुए टड़ियावां के पशुचिकित्साधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर को जिम्मेदार ठहराया और लिखा कि डॉ. शेखर ब्लाक मुख्यालय पर नहीं बैठते हैं, सिर्फ वसूली करते हैं।

भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने अपने फेसबुक अकाउंट पर टड़ियावां की गौशाला की सच्चाई सामने रखते हुए लिखा है कि पशुचिकित्साधिकारी डा. चन्द्रशेखर की वजह से गौशाला का हाल बुरा है,गोवंशो के लिए चारा नहीं है, प्रधान कर्ज़ ले कर गोवंशो को चारा खिला रहें हैं।
डॉ. चन्द्रशेखर कभी ब्लाक मुख्यालय पर नहीं बैठते हैं, वसूली में लगे रहते हैं। भाजपा विधायक ने बड़े साफ अल्फाजो में आगे लिखा है कि गौशाला में हर दिन गोवंशो की मौत हो रहीं हैं। ज़ख्मी और बीमार गोवंशो का इलाज भी नहीं हो रहा है।
भाजपा विधायक ने आगे लिखा है कि वे इस बात को मुख्यमंत्री तक ज़रूर पहुंचाएंगे। इसी से एक दिन पहले भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने इसी तरह सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से कानपुर के कारोबारी बलवंत की मौत को ले कर यूपी पुलिस को घेरते हुए सरकार पर सवाल उठा चुके हैं।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: निबंध व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 300 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
