हरदोई: मिलावट खोरी के खिलाफ चला अभियान, 2 कुंतल से अधिक सरसों का तेल सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। खाद्य विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 2 कुंटल से अधिक सरसों के तेल कोशिश कर नमूना जांच के लिए भेज दिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार के निर्देशन में चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को रेलवे गंज स्थित आशा ट्रेडिंग कंपनी व अवधेश किराना स्टोर के यहां छापा डाला गया। 

छापे के दौरान संदिग्ध पाए गए 2 कुंटल 55 किलो सरसों के तेल को सीज कर दिया गया उक्त खाद्य पदार्थों के नमूने  जांच के लिए भेज दिए गए। इस अभियान से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया कई मिलावट खोर अपने शटर गिरा कर इधर-उधर होली है खाद्य विभाग की टीम चले जाने के बाद ही वह अपनी दुकान खोलने की हिम्मत जुटा सके।

ये भी पढ़ें - हरदोई: बिना माता-पिता की बेटी का स्कूल में मनाया गया जन्मदिन

संबंधित समाचार