सुल्तानपुर : निर्माणाधीन छत गिरने से एक की मौत, दूसरा घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सुल्तानपुर। शुक्रवार की देर शाम निर्माणाधीन घर में छत की ढलाई करते समय अचानक एक हिस्सा ढह गया। जिसकी चपेट में आए दो मजदूर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मोतिगरपुर ले जाया गया, जहां पर एक को मृत घोषित कर दिया गया। मामले पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पारसपट्टी गांव में श्याम कुमार का घर बन रहा है। शुक्रवार को इनके घर के छत की ढलाई हो रही थी। बेस बनाया जा रहा था। इसी बीच अचानक एक हिस्सा ढह गया। यहां मलबे में मजदूर दयाराम (45) पुत्र धनई निवासी मैनेपुर कोतवाली कादीपुर दूसरा मजदूर राम आसर (30) पुत्र छोटेलाल निवासी आलापुर चंदौली कोतवाली कादीपुर दब गए।

अन्य मजदूर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया और सीएचसी मोतिगरपुर ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक ने दयाराम को मृत घोषित कर दिया। राम आसरे का ईलाज चल रहा है। मोतिगरपुर एसओ राजकुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। मौके पर पुलिस भेजी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

घटना से परिवार का बुरा हाल

घटना की खबर से मृतक दयाराम के परिवार के लोग सीएचसी पहुंच गए। पत्नी मनभावती गांव वालों के साथ अस्पताल पहुंची, जहां उसका रो-रोकर बुरा हाल है। दयाराम अपने पीछे पुत्री चंदा, माधुरी, संध्या पुत्र राजन को छोड़ गए हैं। चंदा की शादी हो गई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : सरयू नदी में चलेंगी दो सोलर बोट, एक साथ 20 सैलानी करेंगे नौका विहार

 

संबंधित समाचार