आईजीआरएस में बरेली की रैंकिंग पीछे, डीएम ने जताई नाराजगी
बरेली, अमृत विचार। आईजीआरएस में जनपद की रैंकिंग बहुत पीछे है। इस पर जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। कहा कि प्रतिदिन अपने-अपने कार्यालय में 1 घंटा बैठकर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त हो रहीं शिकायतों को अवश्य देखें।
जिलाधिकारी ने शुक्रवार को आईजीआरएस की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। डीएम ने अफसरों को सख्त चेतावनी दी कि आईजीआरएस पोर्टल पर कोई भी शिकायत डिफाल्टर में न होने पाए। जिस विभाग द्वारा शिकायत का निस्तारण किया जाए, संबंधित अधिकारी का नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करें।
डीएम ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाले संदर्भ का निस्तारण समय से कराने पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जनपद आयुष्मान कार्ड बनाने की स्थिति में दूसरे स्थान पर चल रहा है। सुधार की आवश्यकता है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पूनिया, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार पांडेय, उप निदेशक कृषि दीदार सिंह, जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र चौधरी, समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार, जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: बेखौफ बदमाशों ने नकटिया चौकी में घुस कर सिपाही को मारी गोली, इलाके में दहशत फैली
