तेलंगाना में घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 6 सदस्य जिंदा जले 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मंचेरियल (तेलंगाना)। तेलंगाना के मंचेरियल जिले में शनिवार को एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह सदस्य जिंदा जल गए। हादसे में घर के मालिक शिवय्या (50), उनकी पत्नी पद्मा (45), पद्मा की बड़ी बहन की बेटी मौनिका (23) और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों ने रात 12:00 बजे से 12:30 बजे के बीच घर में भीषण आग की लपटें देखीं। तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। जब तक पुलिस पहुंची, पूरे घर में आग लग चुकी थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

मंदामरी सर्कल के पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा, शिवय्या अपनी पत्नी पद्मा मंदमरी मंडल के साथ वेंकटपुर में अपने घर पर रहते थे। दो दिन पहले पद्मा की भतीजी मौनिका दो बेटियों और शांतैया नाम की एक महिला के साथ आई थी और उसी घर में रह रही थी। 

रात 12:00 बजे से 12:30 बजे के बीच पड़ोसियों ने शिवय्या के घर से आग की लपटें निकलती देखीं, उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और फिर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि जब तक हम पहुंचे पूरे घर में आग लग चुकी थी और सभी 6 लोग जिंदा जल गए थे। जानकारी के मुताबिक घर में मौजूद कुल 6 सदस्यों की मौत हो चुकी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें : हिंदुस्तान का अनूठा घर : किचन महाराष्ट्र में...कमरे तेलांगना में, दो राज्यों का मिलता है लाभ

संबंधित समाचार