औद्योगिक पार्कों के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा : तमिलनाडु सरकार 

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

चेन्नई। तमिलनाडु में किसानों और विपक्षी दलों के विरोध के बीच राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि कोयंबटूर जिले में अन्नूर और मेट्टुपालयम औद्योगिक पार्क परियोजनाओं के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन परियोजनाओं का निर्माण बंजर भूमि पर किया जाएगा। सरकार ने कहा कि किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए औद्योगिक पार्क की स्थापना के लिए कृषि भूमि के बजाय निजी कंपनियों के स्वामित्व वाली केवल 1,630 एकड़ बंजर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

औद्योगिक विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, इसके अलावा, अपनी जमीन बिना किसी मजबूरी के स्वेच्छा से देने के लिए आगे आने वाले किसानों को संतोषजनक मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

अन्नूर और मेट्टुपालयम तालुक के कई गांवों के किसानों ने औद्योगिक पार्क परियोजनाओं के लिए उनकी खेती योग्य भूमि के अधिग्रहण का विरोध किया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आठ दिसंबर को अन्नूर में विरोध-प्रदर्शन किया था। पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के अन्नामलाई ने कहा था कि परियोजनाओं के लिए एक मुट्ठी जमीन भी नहीं दी जाएगी।

उन्होंने नयी घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए इस मामले में किसानों और भाजपा की मांग स्वीकार करने के लिए राज्य सरकार का आभार जताया।

ये भी पढ़ें : जैव विविधता संरक्षण के लिए क्षेत्र आधारित लक्ष्य स्वीकार्य नहीं : भारत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UP: महापुरुषों की तस्वीरें फिर दीवार पर लगीं...निलंबन के बाद भी प्रधानाध्यापिका की मौजूदगी पर उठे सवाल
Bhoot Bangla: सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार अक्षय कुमार, सामने आई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज डेट
प्रधानमंत्री ने की किसानों व श्रमिकों के हितों की रक्षा : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले नितिन नबीन
हारकर भी अफगानिस्तान ने रचा इतिहास... T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ तोड़ा भारत का 19 साल पुराना रिकॉर्ड
T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा रिकॉर्डः सूर्यकुमार यादव का धमाकेदार कप्तानी कमाल! धोनी को छोड़ दिया पीछे, अब निशाने पर युवराज सिंह