आईपीएल 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, गिल नहीं खेलेंगे

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अहमदाबाद। राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आज का मैच नहीं खेलेंगे और उनकी जगह राशिद खान कप्तानी संभालेंगे। 

राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद कहा, ''हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हमें अलग-अलग तरह की परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना होगा। उम्मीद है कि हम यहां पर 210 के आस-पास का स्कोर खड़ा करेंगे और उसे डिफेंड करने में कामयाब रहेंगे। मैं उस तरह की टीम बनाना चाहता हूं जो हर तरह की परिस्थितियों में खेल सके। हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं। तुषार देशपांडे और दुबे खेलते हुए नजर आएंगे।'' 

गुजरात की कप्तानी संभाल रहे राशिद खान ने कहा, ''हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। शुभमन गिल को खिंचाव आ गया है और इसी वजह से वो आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। उम्मीद है कि वो जल्द ही वापसी करेंगे। कुमार कुशाग्र अपना पहला मैच खेलेंगे और हम उनको लेकर उत्साहित हैं। हमने पिछले मैच में भी अच्छी क्रिकेट खेली थी। हमें यहां पर अपना 100 प्रतिशत देना होगा। 

टीमें :
आरआर: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हिटमायर, डोनावन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा। इम्पैक्ट सब : रवि सिंह, लुहान डी प्रिटोरियस, शुभम दुबे, ब्रजेश शर्मा और रवि बिश्नोई 

जीटी : कुमार कुशाग्रम, साई सुदर्शन, जॉस बटलर (कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा। इम्पैक्ट सब : शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत और जयंत यादव।  

संबंधित समाचार