Moradabad: रात में झमाझम बारिश, सुबह से छाए रहे बादल, किसानों की बढ़ी धड़कनें

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि गरज के साथ बारिश हुई। शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। आसमान में बादल देख किसानों के दिल की धड़कन बढ़ी हुई है। बारिश से किसानों की पूरे साल की मेहनत पर पानी फिर सकता है। मौसम वैज्ञानिक 5 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जता रहे हैं। शुक्रवार की सापेक्ष शनिवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री लुढ़क कर 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

रात हुई बारिश से सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया जिसके कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को आसमान में बादल देख किसानों के दिल की धड़कन बढ़ी हुई है। देर रात को हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। खेतों में गेहूं, सरसों, मसूर और चने की फसल तैयार खड़ी है। दो-चार दिन में गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी। पकी-पकाई फसल पर बारिश होने से किसान की पूरे साल की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। अधिकांश किसानों ने बैंकों और महाजनों से कर्ज लेकर गेहूं की फसल तैयार की है। किसान मोहम्मद अहमद ने बताया कि इस वर्ष गेहूं की फसल अच्छी हुई है यदि पकी-पकाई फसल पर बारिश हो गई तो किसान की मेहनत बेकार चली जाएगी।

5 अप्रैल को गरज चमक व तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम वर्षा की संभावना है। अचानक 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकता है। - डॉ. श्वेता सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विश्वविद्यालय मेरठ।

एक नजर में मौसम
अधिकतम तापमान- 27 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 19 डिग्री सेल्सियस
आर्द्रता- 41 प्रतिशत
वायु वेग- 8 किमी. प्रतिघंटा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...