Rahul Gandhi देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण बन गए हैं : Kiren Rijiju

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने चीन और सेना पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि वह न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि भी बिगाड़ रहे हैं। राहुल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। 

यह भी पढ़ें- Features : क्या हैं Stealth Missile Destroyer 'Mormugao' की विशेषताएं जिसे नौसेना में किया जाएगा शामिल?

उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र छीन लिया है, 20 भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी है और अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों को पीट रहा है।

किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि भी बिगाड़ रहे हैं। वह न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए समस्या हैं, बल्कि देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण भी बन गए हैं। अरुणाचल प्रदेश से सांसद रीजीजू ने कहा कि लोगों को भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है।

यह भी पढ़ें- गलवान और तवांग में भारतीय सेना ने जो बहादुरी और साहस दिखाया, वह सराहनीय : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 

संबंधित समाचार